वाराणसी, अप्रैल 20 -- वाराणसी। राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक विभोर भृगुवंशी को सर्बिया में 13 से 22 जून तक आयोजित विश्व स्कूली बास्केटबॉल गेम्स के लिए अंडर 18 बालिका टीम का चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। विभोर भृगुवंशी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से रांची के हरवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम में 21 से 24 अप्रैल तक ट्रायल में भारतीय टीम का चयन करेंगे। अर्दलीबाजार के भुवनेश्वर नगर कालोनी के विभोर भृगुवंशी इससे पहले भी प्रशिक्षक के रूप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इनकी कोचिंग में उत्तर प्रदेश की टीम कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी है। विभोर भृगुवंशी वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग वाराणसी अंतर्गत सहायक अध्यापक एवं ब्लॉक व्यायाम शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- सिटी स्पोर्ट्स- जिला बास्केटबॉल संघ के अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.