लखीसराय, दिसम्बर 17 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। किऊल होकर चलने वाली ट्रेन संख्या 12333/12334 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति सुपरफास्ट एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। इस ट्रेन में अब पुराने आईसीएफ कोच हटाकर नई लाल रंग की आधुनिक एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। यह नई व्यवस्था हावड़ा से 27 दिसंबर 2025 तथा प्रयागराज रामबाग से 28 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार, एलएचबी कोच लगाए जाने से यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक यात्रा अनुभव मिलेगा। एलएचबी कोच आधुनिक तकनीक से लैस होते हैं और तेज गति पर भी स्थिरता बनाए रखते हैं, जिससे लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुगम हो जाती है। नई कोच संरचना के तहत विभूति सुपरफास्ट एक्सप्रेस में कुल 17 कोच होंगे। इसमें जनरल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.