विभूति में छिनैती, लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस में उड़ाया सामान
वाराणसी, अक्टूबर 4 -- वाराणसी। ट्रेन में चोरी और छिनैती की घटनाएं लगातार जारी हैं। इस बार विभूति एक्सप्रेस में महिला यात्री से छिनैती और लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस में एक यात्री से सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। 30 सितंबर को विभूति एक्सप्रेस के एस-4 कोच यात्रा कर रहीं पश्चिम बंगाल के 24 परगना की निवासी कल्पना प्रधान के गले से सोने की चेन छीनकर उचक्का भाग निकला। कैंट जीआरपी ने मुकदमा दर्ज करके केस को घटना क्षेत्र बख्तियारपुर स्थानांतरित कर दिया। एक अक्तूबर को लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस के बी-3 कोच में यात्रा कर रहे लोहता के कोटवा निवासी सतीश कुमार उपाध्याय का बैग चोरी हो गया। वह चारबाग से ट्रेन में सवार हुए थे। अगले दिन सुबह कैंट स्टेशन पर उनकी आंख खुली तो बैग गायब था। बैग में पांच हजार रुपये, मोबाइल फोन, कपड़े, दवा और पूजा की सामग्री रखी थी।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.