लखनऊ, फरवरी 27 -- गोमतीनगर विभूति खंड के मंत्री आवास से मधुरिमा तिराहे तक की सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। विभूति खंड रेलवे स्टेशन और पास में बन रहे मॉल के शुरू होने के बाद इस रूट पर ट्रैफिक का दबाव कई गुना बढ़ने की आशंका है। संभावित जाम की समस्या से निपटने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। सड़क चौड़ी की जाएगी। ट्रैफिक लोड के हिसाब से व्यवस्थाएं बनाई जाएंगी। इस परियोजना को लखनऊ विकास प्राधिकरण और रेल भूमि विकास प्राधिकरण संयुक्त रूप से विकसित करेंगे। 6 मार्च को इस संबंध में एलडीए मुख्यालय में अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें रेलवे की ओर से प्रेजेंटेशन भी किया जाएगा। --------- सड़क चौड़ीकरण और नाले होंगे अंडरग्राउंड योजना के तहत सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। सड़क किनारे बने नालों को भूमिगत करने की तैयारी है, जिससे अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.