प्रयागराज, मार्च 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। साहित्यिक संस्था सरोकार की ओर से रविवार को अंजुमन रूहे अदब के परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के पूर्व कुलपति विभूति नारायण राय के 75वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में साहित्यकारों ने उनके समग्र व्यक्तित्व के महत्व को रेखांकित किया और उन्हें बधाई दी। इविवि के हिंदी विभाग के प्रो. कुमार वीरेंद्र ने कहा कि आईजी रेंज जैसे पद पर रहते हुए वे साधारण ढंग से विभागीय कार्यों में शामिल होते थे और सभी के साथ दरी पर बैठकर गोष्ठियों में भाग लेते थे।वरिष्ठ कथाकार प्रो. अनीता गोपेश ने उन्हें खांटी इलाहाबादी व्यक्तित्व बताया तो कवि अजामिल ने बताया कि कठिन समय में राय साहब ने उन्हें सहारा दिया और पत्रिका वर्तमान साहित्य का संपादकीय दायित्व सौंपा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.