विभूति एक्स. से 304 बोतल अमानक पानी बरामद
भदोही, मई 19 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज रामबाग रेल खंड पर ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन होकर चलने वाली विभूति एक्सप्रेस में पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान 304 बोतल अमानक पानी के साथ तीन अवैध वेंडरों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अवैध वेंडर पानी बेचने के साथ पैंट्री कार में पानी की लोडिंग कर रहे थे। बरामद पानी की कीमत छह हजार 80 रुपये बताई गई है। कार्रवाई के बाद स्टेशन परिसर और रेलखंड में अवैध वेंडरों में हड़कंप मच गया। हावड़ा से रामबाग प्रयागराज के बीच चलने वाली विभूति एक्सप्रेस में सोमवार को आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक डीएस यादव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान शुभम शर्मा, छोटू गिरी और अभिषेक राम को पकड़ा गया। यह भी पढ़ें- झांसी ने आई टीम ने मारा छापा, दस पेटी अवैध पानी पकड़ा जांच में सामने आया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.