गाजीपुर, दिसम्बर 27 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) दिलदारनगर को सफलता मिली। शुक्रवार को ट्रेन संख्या 12334 डाउन (विभूति एक्सप्रेस) की चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने 21.600 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की। इसकी अनुमानित कीमत 11 हजार 535 रुपये बताई गई। आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी गणेश सिंह राणा ने बताया कि धीना स्टेशन पर विशेष चौकसी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 12334 डाउन के कोच ए1 के शौचालय में शराब छिपाकर ले जाई जा रही है, जिसे बिहार में उतारे जाने की संभावना है। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक नवीन कुमार ने टीम के साथ ट्रेन में सवार होकर चेकिंग की। दिलदारनगर स्टेशन पहुंचने से पहले कोच ए1 के शौचालय के अंदर ऊपर की ओर छिपाकर रखी गई अवैध शराब बरामद की गई। मौके पर किसी भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.