गाजीपुर, दिसम्बर 16 -- गाजीपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए 12333/12334 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस में एलएचबी (लिंक हाफमैन बुश) रेक लगाने की घोषणा की है। हावड़ा से यह रेक 27 दिसम्बर और प्रयागराज रामबाग से 28 दिसम्बर से परिचालित होगा। जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि एलएचबी रेक में कुल 17 कोच होंगे, जिसमें 01 एसएलआरडी, 01 जनरेटर सह लगेज यान, 04 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 07 शयनयान श्रेणी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी कोच शामिल हैं। एलएचबी कोच यात्रियों को अत्याधुनिक, आरामदायक और सुरक्षित सुविधाएं प्रदान करेगा, जिससे लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुगम और आरामदायक होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.