वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी। विभूति एक्सप्रेस में उचक्कों ने एक महिला यात्री के ट्रॉली बैग से सोने का झुमका और हार पार कर दिया। ज्ञानपुर स्टेशन पर यात्री को घटना की जानकारी हुई। 28 जनवरी की घटना के बाबत प्रयागराज जीआरपी ने मुकदमा दर्ज करके केस को कैंट जीआरपी को स्थानांतरित किया। प्रयागराज मेजा की रहने वाली गीता विश्वास ने लिखित शिकायती पत्र में बताया कि वह विभूति एक्सप्रेस की जनरल बोगी में बर्धमान (पश्चिम बंगाल) से यात्रा कर रही थीं। कैंट स्टेशन के आसपास उनके आभूषण चोरी हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.