गाजीपुर, फरवरी 26 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज से कोलकाता जाने वाली गाड़ी संख्या 12334 डाउन विभूति एक्सप्रेस पर बुधवार रात को अराजकतत्वों ने पत्थरबाजी कर दी। इससे एक महिला यात्री घायल हो गई। सुरक्षा नियंत्रण कक्ष दानापुर से सूचना मिलने के बाद आरपीएफ ने सघन तलाशी अभियान चलाकर पत्थर चलाने वाले बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। दिलदारनगर आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी गणेश सिंह राणा ने बताया कि सुरक्षा नियंत्रण कक्ष दानापुर से सूचना मिली कि जमानियां रेलवे स्टेशन से विभूति एक्सप्रेस के खुलने के बाद किसी व्यक्ति ने पत्थर फेंका जिससे कोच एस-1 की बर्थ संख्या 28 पर यात्रा कर रही महिला यात्री के सिर में चोट लग गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम के साथ जमानिया पहुंचे और सघन तलाशी ली।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.