समस्तीपुर, दिसम्बर 7 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने दलसिंहसराय के मुख्य पथ पर स्थित साक्षी मोबाइल इलेक्ट्रिक दुकान से लगभग ढाई लाख रुपये की विभिन्न सामान की चोरी कर ली। चोरों ने लगभग 20 मोबाइल फोन,करीब 10 हेडफोन, गल्ले से 20 हजार नगद,सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क और अन्य सामान की चोरी कर लिया है। घटना के संबंध में शिवनाथपुर निवासी उमेश प्रसाद सिंह के पुत्र दुकान संचालक पप्पू कुमार ने बताया कि 6 दिसंबर शनिवार की सुबह करीब 9 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे, तो दुकान का ताला टूटा मिला। शटर उठाकर देखा तो भीतर का सारा सामान गायब था। वहीं इधर-उधर खोजबीन के दौरान चोरी किए गए मोबाइलों के सभी खाली डिब्बे सिंघियाघाट बालिका उच्च विद्यालय के पीछे फेंका मिला है। इस घटना को लेकर पप्पू कुमार ने इस स्थानीय थाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.