समस्तीपुर, अप्रैल 22 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के केराई वार्ड-5 में बुधवार की रात्रि में गैस सिलिंडर फटने से छह लोग झुलस गए। इस दौरान दो घर जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की माने तो ऊषा देवी पति विजय कुमार सिंह के घर से खाना बनाने के क्रम में सिलिंडर में आग लग गई। गृह स्वामी सहित पड़ोसी सभी आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे कि इस बीच सिलिंडर विस्फोट हो गया। इस कारण आधा दर्जन लोग जख्मी ही गए और घर मे भी आग लग गई। अग्निशमन दस्ता और स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया, परंतु तब तक दो घर जलकर राख हो गए। यह भी पढ़ें- आग लगने से फूस के 20 घर राख, शादी का खुशियां मातम में बदली, पेज 3 लीड स्थानीय मुखिया चंद्रमणि प्रसाद सिंह ने घटना को पुष्टि करते हुए बताया कि खाना बनाने के क्रम में सिलेंडर में आग पकड़ ली। घर लोग सहित पड़ोसी बुझाने का प्रयास ...