विभिन्न हल्का में राजस्व शिविर का आयोजन कल से
गिरडीह, जून 30 -- देवरी, प्रतिनिधि। उपयुक्त के निर्देशानुसार बुधवार से देवरी के विभिन्न हल्का में राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रैयतों द्वारा ऑफलाइन आवेदन प्राप्त कर जमीन से संबंधित आनलाइन दाखिल खारिज, लगान रसीद निर्गत तथा भूमि का सीमांकन आदि राजस्व सेवाएं का एक माह में निष्पादन करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। देवरी के अंचलाधिकारी श्यामलाल मांझी ने सोमवार को जानकारी दी। बताया कि निदेशक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग रांची एवं उपायुक्त गिरिडीह के निर्देश पर एक से 10 जुलाई तक देवरी अंचल के विभिन्न हलकों में उक्त राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत 1 जुलाई को हल्का संख्या एक के पंचायत भवन तिलकडीह, 2 जुलाई को हल्का संख्या दो के पंचायत भवन गुनियाथर एवं तीन के पंचायत भवन चहाल, 3 जुलाई को हल्का संख्या चार के पंचायत भवन मकडीहा, 4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.