विभिन्न स्थानों से 50 लीटर शराब जब्त, एक महिला कारोबारी गिरफ्तार
जहानाबाद, अप्रैल 16 -- हुलासगंज, निज संवाददाता पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा वारंटी, शराबी एवं अवैध शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एक विशेष टीम का गठन कर लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रुस्तमपुर एवं अदरखी बीघा गांव में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कुल 50 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। वहीं रुस्तमपुर से संजू देवी नामक महिला शराब कारोबारी को 15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि इन क्षेत्रों में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार संचालित होने की सूचना मिल रही थी। यह भी पढ़ें- विभिन्न स्थानों से 50 लीटर शराब जब्त, एक महिला कारोबारी गिरफ्तार पुख्ता जानकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.