मऊ, मई 1 -- मऊ, संवाददाता। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जिले भर में 270 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही चार पहिया वाहन पर लगाए गए काली फिल्म को भी हटाया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर चलाए गए इस व्यापक चेकिंग अभियान के लिए 36 टीमें गठित की गई थीं। इन टीमों ने जनपद के 45 विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर करीब 1400 संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की। अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले 270 वाहन चालकों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में चालान की कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- नावकोठी में सघन वाहन जांच अभियान इसके साथ ही अन्य वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई और उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.