औरंगाबाद, मार्च 12 -- दाउदनगर अनुमंडल अग्निशमालय टीम के तत्वावधान में हसपुरा प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को आग से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में तत्काल क्या कदम उठाने चाहिए, इसकी जानकारी दी गई। हसपुरा प्रखंड के धुसरी वार्ड संख्या दो स्थित एक स्कूल में अग्निशमन कर्मियों ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को आग से बचाव के उपाय बताए। इसी वार्ड के एक संस्थान में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। गिरधारी बिगहा वार्ड संख्या एक में जीविका दीदियों के साथ तथा सिहाड़ी वार्ड संख्या 13 स्थित गैस दुकान पर भी अग्नि सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। अग्निक चालक प्रदेश कुमार, प्रधान अग्निक बबलू कुमार तथा अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.