शामली, जून 12 -- चौसाना। चौसाना ,मंगलौरा व कोंथलपुर सहित अन्य गावों मे बदमाशों ने बाइक व अन्य वाहनो को निशाना बनाकर सात बैटरो को चोरी कर लिया गया। बैखौफ बदमाश घटनाओं को अंजाम दे रहे है। एक सप्ताह से लगातार होती बैटरी चोरी की घटनाओं ने साफ कर दिया है कि बदमाशों के सामने पुलिस पस्त है। जिस कारण चोरी की घटनाओं से डेढ लाख का नुकसान हुआ है। चौसाना में जावेद ने अपने घर के बाहर सोनालिका टैक्टर खड़ा किया हुआ था ,उसी स्थान पर बिल्ला उर्फ इद्रीश की एक कम्पैन व एक टैक्टर भी खडा था। जिनको निशाना बनाकर बदमाशों नें चार बैटरो को चोरी कर लिया। यह भी पढ़ें- मंगलौर व लंढौरा क्षेत्र में स्कूल पार्किंग व घर के बाहर से दो बाइकें चोरी जिनकी कुल कीमत 50 हजार बताई गई है। वही दूसरी ओर मंगलौरा में सुरेन्द्र पुत्र किशनू के घर के बाहर खडे दो टैक्टरो से दो बैटरो को च...