बरेली, फरवरी 26 -- विभिन्न विद्यालयों के प्रिंसिपल्स ने रमाडा होटल में होली रंगोत्सव हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया। सहोदय स्कूल्स की कोर कमेटी के सदस्यों और प्रिंसिपल्स ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर और फूलों की होली खेलकर प्रेम,भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया । होली रंगोत्सव का आयोजन बरेली सहोदय की प्रेसिडेंट जेके साहनी प्रिंसिपल बेदी स्कूल, इवेंट कन्वीनर डा० युहान कँवर प्रिंसिपल विद्या वर्डस स्कूल, वाईस प्रेसिडेंट डॉ सरिता सिरोही प्रिंसीपल आर्मी पब्लिक स्कूल कैंट ने किया। रंगोत्सव को सफल एवं रोमांचक बनाने मे सहोदय के सेकेट्री डॉ गुरदीप सिंह प्रिंसिपल सोबती स्कूल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, फन गेम्स और सामूहिक संवाद का आयोजन भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.