सीवान, मार्च 19 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में पहली से बारहवीं तक की वार्षिक परीक्षा चल रही है। इस परीक्षा को शांतिपूर्वक एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने को लेकर आवश्यक तैयारियां की गई है। प्रखंड मुख्यालय के प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, एस एस हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज सहित सभी हाई स्कूलों व इंटर कॉलेजों में बुधवार को पहले दिन नौवीं एवं ग्यारहवीं की हिन्दी एवं अंग्रेजी विषयों की परीक्षा हुई। वहीं मिडिल स्कूलों में छठे से आठवें वर्ग तक की विज्ञान एवं संस्कृत विषयों की परीक्षा हुई। प्रखंड क्षेत्र के मिडिल स्कूल मोरा, उत्क्रमित मिडिल स्कूल भगवानपुर, उत्क्रमित मिडिल स्कूल भगवानपुर कन्या, मिडिल स्कूल रामपुर दीघरी, मिडिल स्कूल जुआफर, उत्क्रमित मिडिल स्कूल बनकट पूर्व सहित सभी मिडिल स्कूलों में छठे से ...