गढ़वा, जून 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण विभिन्न सामानों के दाम भी बढ़ने लगे हैं। युद्ध की मार से इलेक्ट्रॉनिक सामानों के दाम आसमान छूने लगे हैं। गैस सिलेंडर की किल्लत से उपभोक्ता जूझ ही रहे थे कि अब इलेक्ट्रानिक उपकरणों और सामानों के दाम में भी पंद्रह से तीस प्रतिशत तक इजाफा हो गया है। लगन में इलेक्ट्रानिक सामान के दाम बढ़ने से लोगों की दिक्कत काफी बढ़ गई है। वहीं गर्मी का मौसम होने से पंखा-कूलर और एसी जैसे इलेक्ट्रानिक सामानों की भारी मांग है। वहीं दाम बढ़ जाने से लोगों की काफी फजीहत हो गई है। आगे महंगाई कितनी बढ़ेगी यह आम नागरिक समझ नहीं पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- लग्न की खुशियों पर महंगाई का ग्रहण दाम में बढ़ोतरी से लोगों को बजट गड़बड़ा रहा है।स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक इन दिनों इलेक्ट्रानिक सामानों के दाम में पंद्...