अंबेडकर नगर, मार्च 31 -- अम्बेडकरनगर। सेंट जेवियर्स स्कूल अहरिया में वार्षिकोत्सव समारोह विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मना। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अकबरपुर हिमांशु मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने स्वागत गीत के साथ अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को भावविभोर कर दिया। विद्यालय के कक्षा स्तर पर प्रगति प्रमाण पत्र, विभिन्न शैक्षिक उपलब्धि प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। और पढ़ाई के प्रति प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित किया गया। मुख्य आकर्षण केन्द्र यूकेजी के बच्चों का ग्रेजुएशन सेरेमनी रहा। विद्यालय में प्रथम श्रेणी के छात्रों में काशिफा बुतुल, जेहरा मेहंदी, पीयूष कुमार, ठाकुर हरिओम सिंह, रिशु वर्मा, अर्पिता यादव, अरिका तान्या गुप्ता, गाजी अली, अंशुमान पांडे, यश साहू व अनम नाज नीलमणि ...