विभिन्न समस्याों को लेकर किसान-मजदूर संगठन ने दिया तहसील में धरना
मेरठ, जून 1 -- सोमवार को किसान-मजदूर हित संगठन ने विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील में धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान उन्होंने एसडीएम को एक ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराया और जनहित में समस्याओं के समाधान की मांग की। जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में संगठन के जिला अध्यक्ष देवराज पुंडीर ने मुख्य रूप से खाद एवं यूरिया के मुददे को प्रमुख्ता से उठाया। कहा कि सहकारी समितियों पर खाद की उपलब्धता की जांच कराई जाए तथा निजी दुकानदारों द्वारा की जा रही कथित कालाबाजारी पर कार्रवाई की जाए। इसके अलावा क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा गया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है, जिससे किसानों की फसलें लगातार नुकसान झेल रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.