शामली, जुलाई 9 -- शामली। वाल्मीकि समाज एवं सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 14 जुलाई को मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन किया जाएगा। बुधवार को मोहल्ला पंसारियान स्थित वाल्मीकि कॉलोनी में राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई।

बैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के संयोजक नंदू प्रसाद वाल्मीकि ने की, जबकि संचालन कमल ने किया। बैठक में उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने कैराना, कांधला, झिंझाना, सिसौली सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सफाई कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से संपर्क किया और मुजफ्फरनगर में होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

समस्याएँ और स...