विभिन्न समस्याओं को लेकर दिव्यांगों का तहसील में प्रदर्शन
मेरठ, अप्रैल 7 -- विभिन्न समस्याओं को लेकर क्षेत्र के दिव्यांगों ने मंगलवार को सरधना तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने तहसील परिसर में मेडिकल कैंप लगवाने, ट्राइसाइकिल व अन्य सहायक उपकरण वितरित कराने समेत कई मांगें उठाई। एसडीएम ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। भाकियू अराजनैतिक के विरेंद्र मलिक के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे दिव्यांगों ने बताया कि क्षेत्र में कई दिव्यांग ऐसे हैं जिन्हें आवश्यक उपकरण और चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिल पा रही है, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने तहसील स्तर पर विशेष मेडिकल कैंप आयोजित कराकर दिव्यांगों का परीक्षण कराने और जरुरतमंदों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर व अन्य उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.