विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों का प्रदर्शन
शाहजहांपुर, मार्च 24 -- शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में किसान नेताओं ने धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। किसान नेताओं ने डीएम को ज्ञापन देते हुए बताया कि सरकारी क्रय केद्रों पर गेहूं समय से खरीद की जाए। उन्होंने कहा कि मकसूदपुर शुगर चीनी मिल पर किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया गया है, जिसे जल्द कराया जाए। इसके साथ उन्होंने कहा जनपद की सभी तहसीलों में एक-एक नंदी शाला का निर्माण कराया जाए जिससे लावारिस पशुओं की समस्या कम हो। ज्ञापन देने में जिला अध्यक्ष अनिल सिंह यादव, जिला प्रभारी विजय प्रकाश शर्मा, आदित्य प्रताप सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.