लखनऊ, अप्रैल 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कैशलेस चिकित्सा सुविधा और स्थानांतरण (मूल विद्यालय वापसी) जैसी समस्याओं को लेकर शिक्षा मित्रों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा से मिला। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य सचिव से शिक्षामित्रों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा और स्थानांतरण (मूल विद्यालय वापसी) जैसी समस्याओं से अवगत कराया। शिक्षामित्रों को कैशलेस चिकित्सा का लाभ देने संबंधी समस्त औपचारिकताएं अब तक लंबित रहने की जानकारी दी। साथ ही मांग की कि इसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए ताकि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे शिक्षामित्रों को समय पर उपचार मिल सके। प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.