किशनगंज, जून 16 -- किशनगंज। संवाददाता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम डीएम को एक मांग पत्र सौंपा है। संघ के जिलाध्यक्ष रागीबुर्रहमान के नेतृत्व में मांग पत्र सौंपा गया है। दिए गए मांग पत्र के अनुसार प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। नियोजित शिक्षकों को चार महीनों से वेतन भुगतान नहीं हुआ है,नियोजित शिक्षक नियमावली में स्पष्ट प्रावधान होने के बावजूद अब भी प्रोन्नति एवं ऐच्छिक स्थानांतरण जैसे वैधानिक अधिकारों से वंचित हैं, नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक एवं प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापक को अन्य राज्यकर्मियों के समान सरकार द्वारा सप्तम पुनरीक्षित वेतनमान के तहत स्वीकृत पूर्ण वेतनमान नहीं दिया जा रह...