मुंगेर, दिसम्बर 7 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देवऊस्कर के जमालपुर पहुंचने पर विभिन्न संगठनों व रेल यूनियन के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपा तथा समस्याओं को दूर करने की दिशा में कार्रवाई करने की मांग की। राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह प्रमंडल प्रभारी राजेश रमण उर्फ राजू एवं राजद नगर अध्यक्ष बमबम यादव ने 15 सूत्री मांगों को रखा। इसमें जमालपुर कारखाना में वर्कलोड बढ़ाने, निर्माण कारखाना बनाने, डीजल शेड को पूर्ण इलेक्ट्रिक शेड बनाने, कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, छोटी पुल नए सिरे से निर्माण करने, जमालपुर में रेल विश्वविद्यालय की स्थापना, रेलवे अस्पताल को सुपर स्पेशलिस्ट बनाने, जुबलीवेल से स्टेशन होते हुए 6 नंबर गेट की सड़कों की चौड़ीकरण, दौलतपुर वायलेग एवं सफियासराय में हाल्ट बनाने, मुंगेर रेलखंड पर ट्रेनों की स...