जौनपुर, अप्रैल 8 -- सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पट्टीभरथराय गांव में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर वेल्सपन फाउंडेशन फॉर हेल्थ और नॉलेज,मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के सयुंक्त तत्वाधान में एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्र की 150 से अधिक महिलाएं और किशोरियां शामिल हुई। कार्यक्रम की शुरूवात में उमाशंकर ने बताया कि सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। मुख्य उद्देश्य किशोरियों और महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना हैं। इस कार्यक्रम में क्रिएशन की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किशोरियों और महिलाओं को एनीमिया पोषण और माहवारी के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान पूजा भारती, उमाशंकर, जय देवी, रीता सिंह ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन उमाशंकर ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.