विभिन्न विधाओं से जुड़े कलाकार अवश्य कराएं अपना निबंधन
बेगुसराय, जुलाई 13 -- मंसूरचक, निज संवाददाता। प्रत्येक विधा के कलाकारों को उनकी योग्यता के अनुसार आगे बढ़ाना बिहार सरकार की प्राथमिकता है। गायन, वादन, नृत्य, अभिनय, मूर्तिकला आदि विधाओं से जुड़े कलाकार अपना निबंधन ज़िले में करायें ताकि वे सरकार के संज्ञान में रहेंगे। यह बात बेगूसराय के कला संस्कृति अधिकारी श्याम साहनी ने प्रखंड क्षेत्र के हवासपुर स्थित मानकी संगीत महाविद्यालय के सभागार में आयोजित प्रायोगिक परीक्षा के दौरान संगीत के प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए सोमवार को कही। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में दर्जनों कलाकारों को बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ बेगूसराय ज़िले के कलाकारों को दिया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के निदेशक अजय अनंत ने की। संचालन संस्था के संस्थापक सिने अभिनेता अमिय कश्यप ने किया। प्रयाग संगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.