पाकुड़, फरवरी 28 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया द्वारा विशेष स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं किशोरियों में खून की कमी (एनीमिया) की पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत एवं डॉ. मंजर आलम के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम द्वारा पाकुड़िया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर छात्रों की हीमोग्लोबिन जांच की जा रही है। जांच के दौरान जिन बच्चों में एनीमिया की पुष्टि हो रही है, उन्हें तुरंत आवश्यक आयरन की दवाइयां दी जा रही हैं। साथ ही बच्चों को संतुलित आहार, हरी सब्जियां, दाल, चना, गुड़, अंडा आदि पौष्टिक खाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.