महाराजगंज, जुलाई 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। 12 सितंबर को दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने और अधिक से अधिक वादों के आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण के उद्देश्य से विभिन्न श्रेणियों के मामलों के लिए प्री-ट्रायल बैठकों का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद (एमएसीटी) के लिए 3, 11 और 19 अगस्त तथा 4 व 10 सितंबर को प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं वैवाहिक वादों के लिए 1, 7, 22 और 29 अगस्त तथा 1 सितंबर को बैठकें होंगी। इसी प्रकार विद्युत अधिनियम से संबंधित मामलों के लिए 4, 11, 18 और 25 अगस्त तथा 1 सितंबर को प्री-ट्रायल बैठकें आयोजित होंगी। यह भी पढ़ें- 12 सितंबर को लगेगी वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत एनआई एक्ट (चेक बाउंस) के मामलों के लिए 7, 14, 21 और 27 अगस्...