वाराणसी, अगस्त 30 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) स्थापना के शताब्दी वर्ष समारोह में समाज के उन वर्गों तक विचारधारा लेकर जा रहा है जो उसकी गतिविधियों से नहीं जुड़े हुए हैं। इसी क्रम में रविवार को सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल अलग-अलग वर्ग के लोगों से संवाद करेंगे। चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल के सभागार में आयोजित जनसंवाद में डॉक्टर, शिक्षक, विद्यार्थी, अधिवक्ता, सीए, व्यापारी और उद्यमी शामिल होंगे। पहला अवसर है जबकि आरएसएस के अखिल भारतीय पदाधिकारी सार्वजनिक रूप से समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद करेंगे। यह आयोजन आरएसएस शताब्दी वर्ष समारोह में सामाजिक समरसता की संकल्पना के तहत आयोजित हो रहा है।डॉ. यह भी पढ़ें- संघ की शताब्दी में पांच करोड़ लोग बने सहभागी : डॉ. कृष्ण गोपाल कृष्ण गोपाल शनिवार को प्रयागराज से ...