बोकारो, मई 22 -- पेटरवार। हर बच्चे को परिवार के संकल्प को साकार करने की दिशा में मिशन वात्सल्य के तहत फोस्टर केयर कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रखंड के बुंडू पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन सी एल एफ के तत्वावधान में किया गया। यह कार्यक्रम जिला बाल संरक्षण इकाई एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसके सफल क्रियान्वयन हेतु झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था जे एस एल पी एस,यूनिसेफ तथा सेंटर फॉर चाइल्ड राइट्स द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे कार्यक्रम की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता में निरंतर वृद्धि हो रही है। उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में जे एस एल पी एस पेटरवार प्रखंड के कैडर,कर्मी और जेंडर शामिल हुए। यह भी पढ़ें- जिला स्तरीय प्रशिक्...