सहारनपुर, फरवरी 9 -- जनहित के मुद्दों को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति सक्रिय हो गई है। वर्षों से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रही यह समिति भ्रष्टाचार, नगर निगम की कथित अवैध वसूली, स्कूलों की मनमानी और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली जैसे मुद्दों को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी में है। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल जनता के अधिकारों की रक्षा करना है। इसके लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया जा रहा है, जो सभी मुद्दों का विस्तृत प्रारूप तैयार करेगी और शीघ्र ही निर्णायक आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में नगर निगम द्वारा टैक्स के नाम पर की जा रही कथित अवैध वसूली, निजी व सीबीएसई स्कूलों में बढ़ी फीस, किताबों और ड्रेस के नाम पर अभिभावकों का शोषण, विभिन्न सरकारी विभागों में भ्रष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.