आरा, अगस्त 5 -- सहार, संवाद सूत्र। किसान, मजदूरों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के नेताओं ने 13 और 14 अगस्त को दो दिवसीय भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा की ओर से आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लेते हुए किसान, बटाईदार मजदूरों के सवालों पर आंदोलन को और तेज करने की घोषणा की गई।

बैठक में उठाई गई मांगें बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सभी गरीबो को पांच डिस्मील जमीन का पर्चा दो, गरीबो को राशन कार्ड से नाम काटने का फरमान वापस लो, गरीब परीवारों को राशन दो,जी राम जी के तहत मजदूरों को काम दो, सभी मजदूरों की मजदूरी 700 रूपये देने का सुनिश्चित करो, गरीब, विधवा, दिव्यांग को तीन हजार रुपये पेंशन दो सहित अन्य मांगों को रखा गया।

आंदोलन की योजना उन्होंने कहा कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नही...