विभिन्न मुकदमों में पुलिस ने पांच को भेजा जेल
बलरामपुर, अप्रैल 12 -- बलरामपुर। तीन थानों की पुलिस ने रविवार को पेड़ों की कटान, अवैध असलहा व झगड़े के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष जरवा कोतवाली योगेश प्रताप सिंह की टीम ने ग्राम कटुआ रनियापुर निवासी अकबर उर्फ मेघा व ग्राम शेखडिहवा निवासी शब्बू उर्फ शराफत को पेड़ों के अवैध कटान में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई संतोष कुमार तिवारी की टीम ने ग्राम मुड़िला के मजरे शिवदिनडीह निवासी अनिल कुमार यादव व ग्राम बदलपुर निवासी मोतीन को अवैध असलहा रखने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष गौरा चौराहा हरीश सिंह की टीम ने ग्राम पकड़ी मधपुर निवासी रामफेर उर्फ नरदाहे को झगड़े के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.