शामली, मार्च 27 -- शामली। गढ़ीपुख्ता थाने में न्यायालय के आदेश पर आपराधिक मामलों की संपत्ति का निस्तारण किया गया। इस दौरन जब्त हथियार एवं शराब को नष्ट किया गया जबकि जुए में बरामद नगदी को सरकारी खजाने में जमा कराया गया। एसडीएम ऊन संदीप कुमार त्रिपाठी, सीओ अमरदीप मौर्या श्रीचंद, न्यायालय के पेशकार एवं गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष आदि देखरेख में कुल 176 मामलों में जब्त किए गए हथियारों का निस्तारण किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ये मामले वर्ष 1993 से 2024 के बीच के थे। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए इन हथियारों को नष्ट कर दिया गया। आबकारी अधिनियम के तहत 31 मामलों में जब्त की गई कच्ची शराब को भी नष्ट किया गया। ये मामले वर्ष 2023 से 2025 के थे। एक गठित टीम की मौजूदगी में नियमानुसार गड्ढा खोदकर शराब का विनिष्टीकरण किया गया। इस दौरान संबंधित आबकारी निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.