जौनपुर, अप्रैल 9 -- जंघई। मीरगंज पुलिस ने विभिन्न मामलों के 10 वांछित आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। इसमें छह पुरुष एवं चार महिलाएं शामिल हैं। थाना क्षेत्र के भटहर गांव निवासी मीरगंज में बीएनएस की कई धाराओं में वांछित चल रहे थे। उक्त गिरफ्तारी में एसओ मीरगंज प्रशांत कुमार सिंह, उप निरीक्षक मायाशंकर दुबे और कांस्टेबल शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...