विभिन्न मामलों में वांछित दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
मऊ, जून 5 -- मऊ। सदर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। कोतवाली नगर पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने बच्चन घाट स्थित मजार के पास घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सरफराज अहमद निवासी औरंगाबाद, थाना दक्षिण टोला और मो. सादिब निवासी मोहल्ला हट्ठीमदारी, थाना कोतवाली नगर, मऊ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास लंबा है। सरफराज अहमद के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में आर्म्स एक्ट, चोरी और नकबजनी सहित कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, मो. सादिब के खिलाफ भी कोतवाली नगर थाने में आर्म्स एक्ट और चोरी के दो मामले दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.