गढ़वा, जून 29 -- भवनाथपुर। विभिन्न कांडों में फरार चल रहे तीन वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। गिरफ्तार वारंटियों में भवनाथपुर निवासी जमालुद्दीन मंसूरी जुआ अधिनियम से संबंधित एक मामले में फरार चल रहा था, शामिल है। वहीं उसका पुत्र आजाद मंसूरी पति-पत्नी विवाद से जुड़े एक मामले में वांछित था। उसके अलावा बुका निवासी रोहित पासवान,श पॉक्सो एक्ट के एक मामले में फरार चल रहा था। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी रजनी रंजन, एसआई परवेज आलम, एएसआई जगत बंधु महतो सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News फुल्लीडुमर पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार किया, एक घर में हुई कुर्की-जब्ती

हिंदी हिन्दुस्...