भागलपुर, मार्च 11 -- कहलगांव, अंतीचक एवं घोघा थाना क्षेत्र में विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कहलगांव थाना पुलिस ने ओगरी गांव से वारंटी मिथुन मंडल और धनंजय मंडल को गिरफ्तार किया। वहीं शहर के पूरबटोला से एनबीडब्ल्यू वारंटी मनोज मांझी तथा काजीपुरा मोहल्ला से फरार अभियुक्त मो. जियाउल को पकड़ा गया। अंतीचक थाना पुलिस ने मलिकपुर गांव के कोर्ट वारंटी नितेश कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं घोघा थाना पुलिस ने आमापुर गांव से वारंटी जयराम मंडल, फेकन दास और बिहारी कुमार को गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार आरोपियों का स्वास्थ्य परीक्षण अनुमंडलीय अस्पताल कहलगांव में कराया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.