विभिन्न मामलों में पांच लोग गिरफ्तार
भागलपुर, अप्रैल 1 -- कहलगांव थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुशापुर गांव में कार्रवाई करते हुए वारंटी मोती गोस्वामी और बजरंगी गोस्वामी को पकड़ा गया। वहीं काजीपुरा में छापेमारी कर रेलवे वारंटी मो. शमशेर को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत वेलबड्डा थाना क्षेत्र के चौरा गांव में छापेमारी कर शराब मामले के फरार आरोपित रपत कुमार सिंह एवं रमन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.