बेगुसराय, मार्च 14 -- बलिया। पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि थाना कांड संख्या 144/26 के तहत स्टेशन रोड निवासी स्व. नित्यानंद पोद्दार के पुत्र छेदी पोद्दार तथा नीतीश कुमार उर्फ फुची पोद्दार को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर चोरी की घटना में संलिप्त होने का आरोप है। इसके अलावा नालसी केस संख्या 0662/26 में नशेड़ी छोटी बलिया ऊपर टोला निवासी मो. कासिम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार वह स्टेशन चौक के समीप शराब के नशे में हंगामा करते हुए पकड़ा गया था। वहीं एक अन्य मामले में थाना कांड संख्या 430/25 के आरोपित धबौली निवासी प्रमोद यादव के पुत्र जितेंद्र कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार व...