देहरादून, फरवरी 12 -- श्रीनगर। सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) उत्तराखंड राज्य कमेटी के आह्वान पर श्रमिकों ने चार श्रम संहिता रद्द करने को लेकर बद्रीनाथ राजमार्ग से श्रीनगर के मुख्य बाजार होते हुए गोला पार्क में सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। श्रमिकों ने वीबी जी राम जी बिल को निरस्त कर मनरेगा कानून को बहाल करने, बस्ती वासियों को मालिकाना हक देने, देहरादून में प्रस्तावित एलीवेटेड रोड निरस्त करने, बिजली बिल 2025 को निरस्त कर स्मार्ट मीटर ना लगाने, आपदाग्रस्त परिवारों को राहत देने, न्यूनतम वेतन 26 हजार रूपये प्रतिमाह दिए जाने, योजना कर्मियों को स्थायी कर्मचारी घोषित किये जाने, वन अधिकार अधिनियम को लागू करने सहित अन्य विषयों पर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। श्रमिकों की मांगों पर एसएफआई छात्र संगठन ने भी समर्थन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.