विभिन्न मांगो को लेकर श्रमिकों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर, मई 2 -- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर गुरुवार को असंगठित मजदूर यूनियन के बैनर तले जिले के सैकड़ों श्रमिकों ने एकत्र होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद की। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह गांधी पार्क (गर्रा पुल) पर हुई, जहां शिकागो में शहीद हुए मजदूरों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। सभा की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मो. खुर्शीद ने कहा कि मजदूर दिवस की शुरुआत 1886 में अमेरिका के शिकागो में 8 घंटे कार्यदिवस की मांग को लेकर हुए आंदोलन से हुई थी। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को अपने हक और अधिकारों के लिए संगठित रहना होगा, ताकि सरकारों को उनकी ताकत का अहसास होता रहे और श्रम कानूनों में किसी प्रकार की कटौती न हो। यह भी पढ़ें- ट्रेड यूनियनों ने की मजदूरी बढ़ाने की मांग, सीएम को भेजा ज्ञापन महिला जिलाध्यक्ष मेहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.