मेरठ, अप्रैल 22 -- बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा और लव जिहाद, अवैध कब्जे, महिलाओं के शोषण और समाज विरोधी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि देश में लव जिहाद के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा सार्वजनिक व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों का मुद्दा भी उठाया गया, जिसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर महिलाओं के शोषण और आपराधिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी हुई है, जिस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि ऐसे मामलों में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.