विभिन्न मांगों को ले खेमयू ने दिया धरना
बेगुसराय, सितम्बर 2 -- भगवानपुर। बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने 11 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय पर आज धरना दिया।यूनियन के नेता रामभजन सिंह ने कहा कि मनरेगा में लूट मची है। इस पर अंकुश लगे।ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन सर्वे में हो रही धांधली और फर्जी जमाबंदी रद्द किया जाय।सभी भूमिहीनों को सरकारी और गैर सरकारी जमीन पर बसे लोगों को पर्चा देकर सर्वे में नाम दर्ज किया जाए।जनवितरण प्रणाली में डीलरों द्वारा अभद्र व्यवहार बंद हो और सभी को समय पर राशन दिया जाए। यूनियन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा। अध्यक्षता बिजली पंडित ने की।मंच संचालन सर्वदेव पासवान ने किया।मौके पर विनोद कुमार चौधरी, अनोज कुमार, वृजदेव महतो, सुशील तांती, महेश्वर सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.