विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज ने सौंपा ज्ञापन
हरदोई, अगस्त 30 -- हरदोई। सवर्ण समाज के लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बघौली थानाध्यक्ष प्रशांत दुबे को सौंपा। ज्ञापन में आरक्षण व्यवस्था में संशोधन कर आर्थिक आधार को प्राथमिकता देने, यूजीसी के कथित काले कानून को वापस लेने और एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग की गई। सवर्ण आयोग और गरीबों के लिए अलग आयोग गठित करने तथा महिलाओं व बच्चियों के साथ अपराध के मामलों में समान सहायता और मुआवजा देने की मांग उठाई गई। क्षत्रिय करणी सेना जिलाध्यक्ष राजा भइया सिंह, श्रीराम परशुराम सेना के संस्थापक अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह, ओमप्रकाश मिश्रा रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: भूमिहार ब्राह्मण समाज ने निकाला आक्रोश मार्च
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.