शामली, मई 23 -- शामली। नगर पालिका में स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ और उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। दोनों यूनियनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय परिसर में एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। धरने के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि नगर पालिका का क्षेत्रफल लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से 100 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए। साथ ही डोर-टू-डोर सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को शासनादेश के अनुसार बढ़ा हुआ वेतन देने की मांग भी उठाई गई। यह भी पढ़ें- विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का दूसरे दिन भी धरना प...